VD 18: 'जवान' के बाद फिर धमाल मचाएंगे एटली कुमार! वरुण धवन की फिल्म की मुहूर्त पूजा का वीडियो आउट
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर एटली कुमार ने पिछले साल 2023 में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' बनाई थी। फिल्म जवान ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब एटली कुमार अपनी अगली फिल्म 'वीडी 18' लेकर आ रहे हैं और इस बार उनके साथ एक्टर बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन काम करते नजर आएंगे। एटली कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए मकर संक्रांति के मौके पर मुहूर्त पूजा की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। फिल्म की मुहूर्त पूजा के मौके पर वरुण धवन, कीर्तिक सुरेश, वामिका गब्बी जैसे सितारे नजर आए।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rJBQyEu
https://ift.tt/MoIN9dD
Comments
Post a Comment