Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer: शाहिद-कृति की लव स्टोरी में 'हड्डी' बना रोबोट, कहानी में ट्विस्ट

Shahid Kapoor's Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Trailer OUT: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर लंबे गैप के बाद दोबारा सिल्वर स्क्रीन लौटने की तैयारी में हैं। फिल्म स्टार शाहिद कपूर जल्दी ही अदाकारा कृति सेनॉन संग आने वाली अपनी रोमांटिक मूवी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर थियेटर पहुंचेंगे। इस मूवी का ट्रेलर मेकर्स ने आज जारी कर दिया है। जो काफी दिलचस्प और लीक से हटकर है। सामने आई इस मूवी के ट्रेलर में अदाकारा कृति सेनॉन और शाहिद कपूर की 'इंपॉसिबल' लव स्टोरी देखने को मिल रही है। फिल्म स्टार शाहिद कपूर और कृति सेनॉन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। मूवी की कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसे रोबोट से प्यार हो जाता है। यहां देखें सामने आया मूवी का दिलचस्प ट्रेलर।

रिलीज हुआ 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर

हटके है 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कहानी

सामने आए इस ट्रेलर में अदाकारा कृति सेनॉन एक रोबोट का किरदार निभाती दिख रही हैं। जिससे शाहिद कपूर को प्यार हो जाता है। इसके बाद वो कृति सेनॉन से शादी करने की कोशिश में लग जाता है। मगर कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे पता लगता है कि वो एक रोबोट है। ऐसे में अब शाहिद कपूर का किरदार क्या करेगा। ये देखने वाली बात है। बता दें कि इस मूवी को निर्माता दिनेश विजान के प्रोडक्शन बैन मैडॉक फिल्म्स के तहत बनाया गया है। ये एक मिडसाइज बजट मूवी है। जिसे लेकर एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में दर्शकों के बीच खासा क्रेज है।

इन फिल्मों में बिजी हैं शाहिद कपूर

बता दें कि 'कबीर सिंह' की बंपर सक्सेस के बाद फैंस दोबारा शाहिद कपूर का वही अंदाज देखने को बेताब हैं। फिल्म स्टार की पिछली रिलीज मूवी 'जर्सी' दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी। अब एक्टर एक रोमांटिक- फैमिली ड्रामा मूवी लेकर सिनेमाघर पहुंचने वाले हैं। इस मूवी को मेकर्स वैलेंटाइन वीक में रिलीज करेंगे। फिल्म 9 फरवरी के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आपको कैसा लगा। आप अपनी राय कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/lRcdWuE
https://ift.tt/OJZPqWp

Comments