Shaitaan Teaser Out: फिल्म 'शैतान' का डरावना टीजर खड़े कर देगा रोंगटे, अजय देवगन ने दी ये चेतावनी
सिनेमा इंडस्ट्री के चर्चित स्टार्स अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया था जिससे फैंस का एक्साइटमेट लेवल बढ़ गया था। अब फिल्म 'शैतान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। एक्शन और कॉमेडी फिल्मों से लोगों को एंटरटेनमेंट करने वाले अजय देवगन अब शैतानी ताकत से लड़ते नजर आएंगे। अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 'शैतान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अजय देवगन ने शेयर किया फिल्म 'शैतान' का टीजर
अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'शैतान' का टीजर शेयर किया है। इस फिल्म का टीजर काफी ज्यादा डरावना है। इस टीजर को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अजय देगवन ने फिल्म 'शैतान' का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'वो पूछेगा तुमसे... एक खेल है, खेलोगो? पर उसके बहकावे में मत आना!' फिल्म के टीजर को देखकर कयासबाजी हो रही है कि फिल्म में आर माधवन विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। विकास बहल के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की सुपरनैचुल थ्रिलर फिल्म 'शैतान' को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Woh poochega tumse... ek khel hai, kheloge? Par uske behkaave mein mat aana! #ShaitaanTeaser out now!
Taking over cinemas on 8th March, 2024.@ActorMadhavan #Jyotika @imjankibodiwala #JyotiDeshpande @KumarMangat @AbhishekPathakk #VikasBahl @jiostudios @ADFFilms… pic.twitter.com/ZieZuKBXnI
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 25, 2024
अजय देवगन की अपकमिंग मूवीज
अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2024 उनकी 5 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' मार्च में, फिल्म 'औरों में कहां दम था' और फिल्म 'मैदान' अप्रैल में, फिल्म 'सिंघम अगेन' अगस्त और फिल्म 'रेड 2' नवंबर में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन पूरे साल में सिनेमाघरों में कब्जा जमाने वाले हैं। अजय देवगन की इन फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PvG5Op9
https://ift.tt/cQg90nm
Comments
Post a Comment