Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण में हुई इस हसीना की एंट्री, 'कुंभकरण' बनेंगे बॉबी देओल?

Ramayana Starcast: बॉलीवुड के गलियारों से इन दिनों फिल्म स्टार रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर निर्देशक नीतेश तिवारी की अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर खासा बज है। खबर है कि इस मूवी में अब 2 और दमदार सितारों की एंट्री हो चुकी है। सुपरस्टार रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर अभी तक मेकर्स ने किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया है। मगर इस फिल्म को लेकर फिल्मी गलियारों में काफी चर्चा है। सुनने में तो यहां तक आया है कि मूवी इसी साल मार्च महीने तक फ्लोर पर चली जाएगी। ऐसे में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की इस फिल्म की हर छोटी से छोटी जानकारी भी सुर्खियों में आते ही छा जाती है।

लारा दत्ता-बॉबी देओल की हुई रामायण में एंट्री

अब एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में खबर है कि इस मूवी में अदाकारा लारा दत्ता और बॉबी देओल का भी नाम जुड़ गया है। पिंकविला पोर्ट्ल की एक रिपोर्ट की मानें तो निर्देशक नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण में लारा दत्ता, राजकुमारी कैकयी का किरदार निभाएंगी। यही नहीं, अदाकारा ने इस किरदार के लिए हामी भी भर दी है और उनकी मूवी में करीब-करीब एंट्री तय हो गई है। जबकि, बॉबी देओल को भी मेकर्स ने अप्रोच किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मूवी में बॉबी देओल को कुंभकरण का किरदार ऑफर किया गया है। हालांकि अभी तक फिल्म स्टार ने इसे हरी झंडी नहीं दी है। ऐसे में अभी स्थिति साफ नहीं है कि वो इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं।

रामायण का हिस्सा होंगे यश-सनी देओल

इतना ही नहीं, बता दें कि लगातार खबरे हैं कि कन्नड़ सुपरस्टार यश भी रणबीर कपूर की रामायण का हिस्सा होंगे। वो इस मूवी में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। जबकि, सनी देओल को मेकर्स ने हनुमान के किरदार के लिए अप्रोच किया है। ऐसे में सनी देओल की भी इस मूवी में एंट्री करीब-करीब तय है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च महीने से शुरू होने वाली है। जिसे मेकर्स 3 भागों में रिलीज करेंगे। ये निर्देशक नीतेश तिवारी का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है। देखना दिलचस्प होगा कि इस मूवी का आधिकारिक ऐलान निर्माता कब तक करेंगे। क्या आप इस मूवी को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3mgXRCI
https://ift.tt/ygiTrln

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म