Oscars 2024 nominations: नॉमिनेशन्स लिस्ट से बाहर हुई '12वीं फेल', इंडिया की इस इकलौती फिल्म ने बनाई जगह

ऑस्कर्स 2024 को लेकर कल यानी 23 जनवरी से ही काफी चर्चा हो रही हैं। ऑस्कर्स 2024 के लिए अभी हाल ही में फिल्मों का नॉमिनेशन्स शुरू हुआ था। अब नॉमिनीज की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट को देखने के बाद आपको झटका लग सकता हैं क्योंकि इस लिस्ट से '12वीं फेल' और '2018' दोनों फिल्में बाहर हो गई हैं। उम्मीद की जा रही थी कि विक्रांत की फिल्म '12वीं फेल' को इस लिस्ट में जगह मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन दोनों बड़ी फिल्मों को मात देकर इंडिया की एक डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ने धांसू एंट्री मारी हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

ऑस्कर्स 2024 में हुई डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की एंट्री

जहां लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि ऑस्कर्स 2024 के लिए '12वीं फेल' और साउथ की सुपरहिट फिल्म '2018' का नॉमिनेशन्स होगा, तो लिस्ट से इन दोनों ही फिल्मों का पत्ता कट गया है। इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ निशा पाहूजा की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म 'टू किल अ टाइगर' ने ऑस्कर्स 2024 की नॉमिनेशन्स लिस्ट में धांसू एंट्री मारी है। साल 2024 में 'टू किल अ टाइगर' एक अकेली ऐसी फिल्म हैं, जिसे ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म के नॉमिनेट होने के पर इंडियन फैंस की उम्मीदें एक बार फिर जाग उठी हैं। इस फिल्म को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस फिल्म के अलावा 4 और फीचर फिल्मों को इस लिस्ट में जगह मिली है।

कैसी हैं 'टू किल अ टाइगर' की कहानी

निशा पाहूजा की फिल्म 'टू किल अ टाइगर' को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था, जहां लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि 'टू किल अ टाइगर' फिल्म की कहानी इंडिया के एक छोटे से गांव पर बनी है। इसमें एक पिता की कहानी है जो अपनी 13 साल की बेटी को इंसाफ दिलाना चाहता है, जिसका तीन लोगों ने किडनैप कर के रेप कर दिया था। 'टू किल अ टाइगर' फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hPH4cuY
https://ift.tt/avGOAwN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म