Oscars 2024: ऑस्कर की रेस में सरपट दौड़ी '12वीं फेल', 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड'-'2018' ने मारी धांसू एंट्री
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' रिलीज होने के बाद काफी चर्चा में है। इस फिल्म ने पहले बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया अब 12वीं फेल ओटीटी पर गदर काट रही हैं। अब इन सब के बीच '12वीं फेल' फिल्म से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनिया के बेस्ट फिल्म अवॉर्ड्स में से 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' (2024) की रेस में विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' भी शामिल हो गई है। विक्रांत मैसी '12वीं फेल' के साथ-साथ इस लिस्ट में हिना खान की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' को भी एंट्री मिली है। इन दोनों फिल्म के अलावा कुल 265 फिल्म इस रेस में शामिल है।
इंडिया की तीन फिल्मों की हुईं एंट्री
हर साल की तरह इस साल भी कई फिल्मों को 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' दिए जाने है। ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए कई देश अपनी बेस्ट फिल्मों को इसके लिए भेजते हैं। इसी 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' की रेस इस बार कुल 265 फिल्मों का नाम सामने आया है। इन 265 फिल्मों में से इंडिया की तीन फिल्में हैं। पहला नाम विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' का है, तो वहीं लिस्ट में दूसरा नाम हिना खान की 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का है। तीसरा नाम साउथ की फिल्म '2018' का है। तीनों ही फिल्में काफी शानदार है। इन फिल्मों को उनके कंटेंट की वजह से काफी पसंद किया गया था। आपको बता दें कि फिल्मों की लिस्ट को 'द हॉलीवुड रिपोर्टर' ने शेयर किया है। इंडिया की ये तीनों का 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' की रेस में नाम आने से फैंस काफी खुश दिखाई।
लिस्ट में शामिल हैं हॉलीवुड की ये टॉप फिल्में
इंडिया की इन तीन फिल्मों के अलावा 265 मूवीज की लिस्ट में हॉलीवुड की कई धांसू फिल्में शामिल है। लिस्ट में साल 2023 में रिलीज हुई 'बार्बी, 'ओपेनहाइमर, और 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल है। 'ऑस्कर अवॉर्ड्स' की रेस में इंडिया की तीन फिल्में शामिल होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rHauWZV
https://ift.tt/WAsXifU
Comments
Post a Comment