Fighter Trailer: फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फैंस बोले- 'सुपर-डुपर एक्साइटेड'

बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का जब से अनाउंसमेंट हुआ तब से ये चर्चा में बनी हुई है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट हो गई है। रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर किस डेट को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म 'फाइटर' का ट्रेलर 15 जनवरी को होगा रिलीज

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। इस फिल्म के टीजर के साथ ही कुछ गाने रिलीज किए जा चुके हैं जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अब फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर की रिलीज डेट आउट हो गई है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी यानी सोमवार को रिलीज किया जाएगा। ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा की है। इसके बाद फैंस ने उनकी पोस्ट पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक फैन ने लिखा है, 'सुपर डुपर एक्साइटेड।' एक फैन ने लिखा है, '15 जनवरी का इंतजार है।' एक फैन ने लिखा है, 'इंतजार नहीं कर सकता।' एक फैन ने लिखा है, 'ये फिल्म सुपरहिट होगी।'

फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे ये स्टार्स

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इससे पहले आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया जाता रहा है। फिल्म 'फाइटर' में ये सीन रियल होंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jPEZJk7
https://ift.tt/12aA3ec

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म