'इंशाअल्लाह' में पक्की हुई शाहरुख खान की एंट्री? इस डायरेक्टर संग काम करेंगे किंग खान [Exclusive]

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की। किंग खान ने एक के बाद एक तीन हिट फिल्मों से बॉक्स ऑफिस हिला दिया। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के बाद अब किंग खान के फैंस को उनकी अलगी फिल्म का इंतजार है। साल 2024 की शुरुआत से शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों के साथ जुड़ रहा है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि शाहरुख खान बॉलीवुड की फिल्मों के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ उनकी अलगी फिल्म में नजर आने वाले है। इस फिल्म का नाम 'इंशाअल्लाह' बताया जा रहा था। अब इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है।

'इंशाअल्लाह' में शाहरुख खान की एंट्री हुई पक्की

शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं। पहले रिपोर्ट्स में बताया रहा था कि संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान साथ में फिल्म करने वाले हैं, लेकिन मूवी का क्या नाम होगा ये तय नहीं था। बताया जा रहा था कि संजय लीला भंसाली शाहरुख खान के साथ एक नए आईडिया पर काम करने वाले हैं। लेकिन अब मूवी के नाम पर मुहर लग गई है। बॉलीवुडलाइफ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' में साथ काम करने वाले हैं। इसको लेकर शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के बीच बात भी चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। तो वहीं एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान ने फिल्म 'इंशाअल्लाह' के हां कर दी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी तक शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' को लेकर कुछ भी अधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, इसके लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

पहले नजर आने वाले थे सलमान खान

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में शाहरुख खान से पहले सलमान खान की एंट्री मानी जा रही थी। बताया जा रहा था कि सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी इस फिल्म में साथ काम करने वाली हैं। लेकिन किंग खान की एंट्री के बाद सलमान खान का पत्ता कटता हुआ नजर आ रहा। 'इंशाअल्लाह' फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/JTijVqC
https://ift.tt/OzIrCkc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म