सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर की ये तस्वीर, एक्ट्रेस को आई एक्स बॉयफ्रेंड की याद
टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक खास पहचान बनाने सुशांत सिंह राजपूत का साल 2020 में निधन हो गया था। सुशांत सिंह राजपूत की 21 जनवरी यानी रविवार को 38वीं बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी उन्हें याद किया है। रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।
रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया ये पोस्ट
रिया चक्रवर्ती ने 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपू की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है। रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर अपने एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की एक मुस्कुराती तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही रेड कलर का हार्ट इमोजी बनाया है। बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इसको लेकर किसी को जानकारी नहीं थी। जब सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था तब इसकी जानकारी सामने आई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tgFBw2f
https://ift.tt/YD5ZNtm

Comments
Post a Comment