अभिषेक कपूर की अगली फिल्म के टाइटल का हुआ अनाउंसमेंट, अमिताभ बच्चन से है कनेक्शन
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर अभिषेक कपूर 'रॉक ऑन', 'काय पो छे', 'फितूर', 'केदारनाथ', 'चंडीगढ़ करे आशिकी' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक कपूर की फिल्मों का फैंस इंतजार करते रहते हैं। अब अभिषेक कपूर की अपनी अगली फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट कर दिया है। अभिषेक कपूर की इस फिल्म का टाइटल 'शराबी' होगा। हालांकि, इस फिल्म की ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। फिलहाल, अभिषेक कपूर की फिल्मों को पसंद करने वाले फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। गौरतलब है कि अभिषेक कपूर एक फिल्म और बना रहे हैं जिसमें रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन का भांजा अमन देवगन डेब्यू करने वाला है।
अभिषेक कपूर की नई फिल्म 'शराबी' जल्द होगी शुरू
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि डायरेक्टर अभिषेक कपूर की नई फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है। अभिषेक कपूर की फिल्म का टाइटल 'शराबी' है और बाकी डिटेल की जल्द ही घोषणा की जाएगी। ये फिल्म जल्द ही शुरू होगी। बताते चलें कि इस फिल्म के टाइटल से अमिताभ बच्चन का भी कनेक्शन है। दरअसल, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शराबी' साल 1984 में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन प्रकाश मेहरा ने किया था।
ABHISHEK KAPOOR’S NEW FILM TITLED ‘SHARAABI’… #Sharaabi is the title of director #AbhishekKapoor’s next venture… More details will be announced in due course… The film will begin soon.#AbhishekKapoor’s another project - an action-adventure starring #AjayDevgn with… pic.twitter.com/GaMfLCoRQk
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 16, 2024
राशा और अमन को लॉन्च करेंगे अभिषेक कपूर
बताते चलें कि अभिषेक कपूर ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन का भांजा अमन देवगन को लेकर फिल्म का अनाउंसमेंट किया था। इस तरह अभिषेक कपूर एक और स्टारकिड को लॉन्च करने वाले हैं। गौरतलब है कि अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से सारा अली खान ने डेब्यू किया था। साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में सारा अली के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/APam8EC
https://ift.tt/Uu9yotM
Comments
Post a Comment