रामलला के दर्शन के दौरान आलिया भट्ट को भीड़ से बचाते नजर आए रणबीर कपूर, लोगों ने बताया 'बेस्ट हसबैंड'
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की जोड़ी काफी चर्चा में रहती हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे हर मौके पर सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साथ में अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अब कपल अयोध्या से वापस मुंबई लौट आया है। लेकिन इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ करता हुआ नजर आया। इस वीडियो में रणबीर कपूर अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दिए।
आलिया भट्ट को भीड़ से बचाते हुए नजर आए रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने, इसमें एक्टर अपनी पत्नी को भीड़ से बचाते हुए दिखाई दिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ये वीडियो उस दौरान का है जब कपल मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए अंदर गया था। इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को इसी भीड़ से बचाते हुए नजर आए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई एक्टर की तारीफ करता हुआ नजर आया।
यहां देखें आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का वीडियो
सोशल मीडिया पर हुई रणबीर कपूर की तारीफ
इस वीडियो के वायरल होने के बाद रणबीर कपूर की जमकर तारीफ हो रही है। रणबीर कपूर को लोग बेस्ट पति बता रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'सबको रणबीर कपूर जैसा पति मिलना चाहिए।' रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इस वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/eM2G3xy
https://ift.tt/BAaD05g
Comments
Post a Comment