शाहरुख खान संग खटपट की खबरों पर क्या बोले रोहित शेट्टी, बताया 'दिलवाले' के बाद क्यों नहीं बनी दोबारा बात?

Rohit Shetty opens up on Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान संग 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'दिलवाले' जैसी क्लासिक हिट फिल्में देने के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कभी किंग खान के साथ दोबारा काम नहीं किया। रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की जोड़ी की अगली फिल्म के लिए फैंस भी आस लगाए बैठे हैं। मगर ये दोनों दोबारा कब साथ काम करेंगे। इस पर दूर-दूर तक फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच मनमुटाव की खबरें भी बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही थीं। इन रिपोर्ट्स पर खुद कभी दोनों सितारों ने कोई सफाई नहीं दी। अब हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में जब होस्ट ने फैन के एक सवाल को पढ़ते हुए रोहित शेट्टी से किंग खान संग हुई लड़ाई को लेकर पूछा तो फिल्ममेकर ने हंसते हुए कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है।' रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की मूवी दिलवाले की रिलीज के वक्त चर्चा थी कि दोनों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हुआ है। इस मूवी ने भी सिनेमाघरों से खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। जिसकी वजह से रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच कथित तौर पर मनमुटाव हो गया था। इसी वजह से बताया जाता है कि दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया। इस बारे में अब एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में छाए रोहित शेट्टी ने बात करते हुए आगे कहा, 'कोई अच्छी कहानी मिलने के साथ में... करना है तो फिर वो ऐसी कोई हो वो चेन्नई एक्स्प्रेस से भी बड़ी हो। सबसे खास चीज रहता है कि कभी ऐसा कोई सब्जेक्ट आया तो क्यों नहीं करूंगा मैं। जरूर करूंगा।'

इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर बिजी हैं रोहित शेट्टी

बता दें कि हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय लीड रोल में है। इस वेब सीरीज को फिलहाल दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। बॉलीवुड की हिट मशीन माने जाने वाले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स पर बेस्ड इस वेब सीरीज के बाद अपनी अगली कॉप यूनिवर्स वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जल्दी ही वो अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी सीरीज 'सिंघम' की तीसरी कड़ी 'सिंघम अगेन' लेकर सिनेमाघर पहुंचेंगे। इस मूवी में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की तिकड़ी देखने को मिलेगी। साथ ही मूवी में दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं। तो क्या आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QY5Pxl3
https://ift.tt/FZM7DQy

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म