'ना पानी, ना टॉयलेट...' घंटों एयरोब्रिज में फंसी रहीं राधिका आप्टे का फूटा गुस्सा
एक्ट्रेस राधिका आप्टे की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसी बीच राधिका आप्टे का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, राधिका आप्टे एक यात्रा के लिए निकलती थीं और उन्हें यात्रा करने से पहले एयरपोर्ट पर कई अन्य यात्रियों के साथ काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। राधिका आप्टे ने एयरोब्रिज में फंसी रही। राधिका आप्टे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी परेशानी का जिक्र किया है और इस पोस्ट में उनका गुस्सा साफ तौर पर झलक रहा है। आइए जानते हैं कि राधिका आप्टे से जुड़ा पूरा मामला क्या है।
राधिका आप्टे ने शेयर किया पोस्ट
राधिका आप्टे ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि राधिका आप्टे और अन्य पैसेंजर्स एयरोब्रिज में नजर आ रहे हैं। राधिका आप्टे ने एयरोब्रिज में लॉक होने के बाद हुई परेशानी का जिक्र करते हुए कैप्शन लिखा है, 'मुझे ये पोस्ट करना पड़ा। मेरी आज सुबह 8:30 बजे की फ्लाइट थी। अब 10.50 हो गए और फ्लाइट अभी भी बोल्ड नहीं हुई लेकिन कहा जा रहा है कि हम बोर्डिंग कर रहे हैं और सभी पैसेंजर्स को उतार दिया और एयरोब्रिज में लॉक कर दिया। छोटे बच्चे, बुजुर्ग के साथ यात्री एक घंटे से अधिक समय से अंदर बंद हैं। सिक्योरिटी गार्ड गेट नहीं खोल रहे हैं और स्टाफ का कुछ पता नहीं है।'
राधिका आप्टे का छलका गुस्सा
राधिका आप्टे ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, 'जाहिर तौर पर उनका क्रू भी बोर्ड नहीं हुआ। क्रू को बदला गया है और वे अभी भी नए क्रू का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वे कब आएंगे। इसलिए कोई नहीं जानता है कि वे कितने समय तक अंदर बंद रहेंगे। मैंने बाहर एक बेवकूफ स्टाफ महिला से बात की जो कहती रही कि कोई समस्या नहीं है और कोई देरी नहीं है। अब मैं अंदर बंद हूं और उन्होंने हमें बताया है कि हम कम से कम 12 बजे तक यहां रहेंगे। हम सभी बंद हैं। ना पानी, ना टॉयलेट। मजेदार यात्रा के लिए धन्यवाद।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ia7B9CM
https://ift.tt/CTo213n
Comments
Post a Comment