भरत तख्तानी संग तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल ने शेयर किया वीडियो, कहा- 'कभी-कभी आपको...'

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल इन दिनों अपनी फिल्मों में से ज्यादा पर्सनल लाइफ लेकर सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। इन खबरों के बाद से लोगों भरत तख्तानी और ईशा देओल के रिएक्शन का इंतजार है। इसी बीच ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसको तलाक की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं ईशा देओल की नई पोस्ट में क्या खास है।

तलाक की खबरों के बीच ईशा देओल ने शेयर की पोस्ट

ईशा देओल और भरत तख्तानी इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। शादी के 13 साल बाद ईशा देओल और भरत तख्तानी की तलाक की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। लेकिन अभी तक इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। इसी बीच ईशा देओल ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ईशा देओल अपने पुराने दिनों को याद करती हुई नजर आ रही हैं। ईशा देओल ने एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो डांस करते हुए नजर आईं। ईशा देओल की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

यहां देखें ईशा देओल का वीडियो

ईशा देओल की पोस्ट पर यूजर्स ने किए कमेंट्स

ईशा देओल की नई इंस्टाग्राम पोस्ट खूब वायरल हो रही है। ईशा देओल की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए यूजर्स एक्ट्रेस से तरह-तरह के सवाल करते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि 'क्या आप अपने पति से अलग हो रही हैं?'। इसके अलावा कई यूजर्स एक्ट्रेस के डांस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। ईशा देओल के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qlQUu23
https://ift.tt/eItDHdN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म