ईशा देओल और भरत तख्तानी के रिश्ते में आई दरार? अलग होने की खबर पर लोग बोले- 'माता-पिता के कर्म'

बॉलीवुड के वेटरन स्टार्स और कपल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। इन दोनों स्टार्स ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं, इस कपल की बड़ी बेटी ईशा देओल ने अपने माता-पिता की तरह फिल्मीं दुनिया में कदम रखा था। हालांकि, ईशा देओल अपने पैरेंट्स धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तरह फिल्मों में खास तरक्की नहीं कर पाई। फिलहाल, ईशा देओल को देओल को लेकर बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। बताते चलें कि ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी को 12 साल हो गए हैं और दोनों के दो बेटिया हैं।

इस पोस्ट में है ईशा और भरत के अलग का हिंट

ईशा देओल और भरत तख्तानी के अलग होने का हिंट एक रेडिट यूजर ने दिया है। रेडिट यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा है, ईशा देओल ने अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया है। ईशा देओल अधिकतर मौकों पर अपनी मां हेमा मालिनी के साथ नजर आती हैं। हालांकि, ईशा देओल और भरत तख्तानी अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं। दोनों ने अभी तक अलग होने की घोषणा नहीं की है। इस पोस्ट के वायरल होने पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है, 'वह दिवाली पार्टियों में भी अकेले नजर आई थीं। वह हमेशा भरत के साथ पार्टी में शामिल होती थीं। एक यूजर ने लिखा है, 'हेमा मालिनी के जन्मदिन पर भरत मौजूद नहीं थे।' एक यूजर ने लिखा है, 'कई बार आपके माता-पिता के कर्म भी आपको परेशान करते हैं।'

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने 2012 में की थी शादी

बताते चलें कि ईशा देओल ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया था और उनके पति भरत तख्तानी नजर नहीं आए थे। वहीं, 16 अक्टूबर को हेमा मालिनी के जन्मदिन की पार्टी में भरत तख्तानी शामिल नहीं हुए थे। गौरतलब है कि ईशा देओल और भरत तख्तानी साल 2012 में शादी की थी और इस कपल के एक बेटी साल 2017 में हुई और दूसरी बेटी साल 2019 में हुई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4PzegHC
https://ift.tt/QYEw5x8

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म