बॉबी देओल के जन्मदिन पर सनी देओल ने बरसाया प्यार, छोटे भाई के रिएक्शन ने जीत लिया दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर बॉबी देओल के लिए 27 जनवरी का दिन काफी खास होता है। दरअसल, बॉबी देओल इस दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। बॉबी देओल इस बार 55 साल के हो गए हैं और उनके जन्मदिन पर उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। बॉबी देओल के फैंस के सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, बॉबी देओल के भाई और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने बर्थडे विश किया है। सनी देओल ने सोशल मीडिया से अपने भाई बॉबी देओल के साथ की प्यारी तस्वीरें शेयर कर एक पोस्ट लिखा है। आइए देखते हैं कि सनी देओल ने बॉबी देओल के जन्मदिन पर क्या लिखा है।

सनी देओल ने शेयर किया सोशल मीडिया पोस्ट

सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छोटे भाई बॉबी देओल के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। सनी देओल ने इसके साथ ही बॉबी देओल को बधाई देते हुए पोस्ट लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई लॉर्ड बॉबी।' सनी देओल के पोस्ट पर बॉबी देओल ने रिएक्शन देते हुए लिखा, 'लव यू भैया आप मेरे सब कुछ हो।' वहीं, सनी देओल के पोस्ट पर सेलिब्रिटीज के साथ ही फैंस भी रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे बॉबी सर।' एक फैन ने लिखा है, 'जपनाम।' एक फैन ने लिखा है, 'रॉयल बंदे।' एक फैन ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे पाजी।'

बॉबी देओल के पास हैं कई प्रोजेक्ट

बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। बॉबी देओल के पास साउथ इंडस्ट्री की ज्यादा फिल्में हैं। बॉबी देओल के जन्मदिन के मौके पर तमिल एक्टर सूर्या स्टारर 'कंगुवा' से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म 'कंगुवा' से सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर में बॉबी देओल एक बार फिर बेहद खतरनाक गेटअप में दिखे हैं। बताते चलें कि बॉबी देओल पिछली बार रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में अबरार नाम के विलेन के रोल में नजर आए थे। फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UauTGZ5
https://ift.tt/af5dNQT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म