'फाइटर' की स्क्रनिंग खत्म होने पर सबा आजाद को लेने पहुंचे ऋतिक रोशन, लोगों ने बताया बेस्ट 'बॉयफ्रेंड'
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लीड रोल वाली फिल्म 'फाइटर' आज यानी 25 जनवरी को रिलीज हो गई हैा इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाने वाली है। फिल्म की रिलीज के बीच ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ स्पॉट हुए। सबा आजाद और ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन और सबा आजाद इस वीडियो में कार में बैठे नजर आए।
सबा आजाद-ऋतिक रोशन हुए स्पॉट
25 जनवरी को ऋतिक रोशन की धांसू फिल्म 'फाइटर' रिलीज हो गई है। इस फिल्म रिलीज से पहले एक स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग पर ऋतिक रोशन गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आईं थी। इसके बाद अब सबा आजाद का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सबा आजाद बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रही है। इस वायरल हो रहे वीडियो में सबा आजाद और ऋतिक रोशन ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए। ऋतिक रोशन इस वीडियो में पैप्स का स्वागत करते नजर आए। सबा आजाद और ऋतिक रोशन का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को ऋतिक रोशन के फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सबा आजाद और ऋतिक रोशन की ये प्यारा सा वीडियो।
यहां देखें सबा आजाद-ऋतिक रोशन का वीडियो
स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं सुजैन खान
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की स्क्रीनिंग पर एक्टर की गर्लफ्रेंड के साथ-साथ एक्स वाइफ भी नजर आई थीं। सुजैन खान ने इस इवेंट में धांसू एंट्री मारी थी। सुजैन खान का लुक फिल्म 'फाइटर' की स्क्रनिंग से खूब वायरल हो रहा है। सबा आजाद और ऋतिक रोशन के वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/GB3nPCm
https://ift.tt/ymG8LzD
Comments
Post a Comment