रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे ये सितारे, कंगना-रजनीकांत सहित ये स्टार्स पहुंचे अयोध्या

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इस समय पूरा भारत राममय हो रहा है। जहां पूरा भारत भगवान राम के मंदिर में आने को लेकर उत्साहित है वहीं सिनेमा इंडस्ट्री इसमें पीछे रह जाए ऐसा हो नहीं सकता है। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक तमाम सेलिब्रिटीज अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले आयोजन में शामिल होने वाले हैं और 21 जनवरी यानी रविवार से पहुंचने लगे हैं। कंगना रनौत, रजनीकांत, रणदीप हुड्डा सहित तमाम स्टार्स अयोध्या पहुंचे चुके हैं। बताते चलें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए अलग-अलग क्षेत्र की 2500 हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया था।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे ये स्टार्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर साउथ इंडस्ट्री के सितारे लखनऊ एयरपोर्ट और अयोध्या एयरपोर्ट पर स्पॉट हो रहे हैं। इन सितारों के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये स्टार्स मीडियाकर्मियों से बात कर रहे हैं और वह अयोध्या में 22 जनवरी राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कितना खुश हैं ये बता रहे हैं। यहां पर देखें स्टार्स के वीडियो...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कई सितारों को मिला निमंत्रण

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जब से जानकारी सामने आई है तब से कई स्टार्स बेहद उस्ताहित हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक तमाम सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के निमंत्रण को दिखाया था। इसके साथ ही कई सितारों ने अयोध्या जाने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/tvyiKra
https://ift.tt/uF4362O

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म