सानिया मिर्जा संग तलाक की खबरों के बीच शोएब मलिक ने की तीसरी शादी? वायरल हुई इस हसीना संग वेडिंग फोटोज
Shoaib Malik marries Sana Javed: लंबे वक्त से इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में है। हालांकि इन दोनों ने ही इन रिपोर्ट्स पर कभी सफाई नहीं दी। इस बीच शोएब मलिक की पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। इन तस्वीरों को खुद सना जावेद और शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा, 'अल्लाहमुद्दीन। और हमने एक दूसरे को जोड़ी में बनाया।' शोएब मलिक और सना जावेद की शादी की तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं।
शोएब मलिक की शादी की तस्वीरें देख चौंके लोग
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सना जावेद की शादी की इन तस्वीरों को देख लोग बुरी तरह से चौंक गए है। इन तस्वीरों को एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में देख लोगों ने ढेर सारे कमेंट्स कर डाले। शोएब मलिक संग सना जावेद की शादी की तस्वीरों को देख एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'मेरा जबड़ा गिर गया। ये क्या है?' तो एक ने कमेंट कर लिखा, 'कौन से ड्रामे की शूटिंग है भाई।' तो एक ने कमेंट कर पूछा, 'उमैर जैसवाल से तलाक कब हुआ? और सानिया मिर्जा के साथ क्या हुआ?' यहां पढ़ें देखें लोगों के कमेंट्स।
शोएब मलिक ने की तीसरी शादी?
बता दें कि शोएब मलिक की तीसरी शादी है। इससे पहले शोएब मलिक ने ड्रामेटिक अंदाज में अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दिकी को तलाक देकर इंडियन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा संग शादी रचाई थी। दोनों की शादी से एक बच्चा भी है। शादी के बाद सानिया मिर्जा और शोएब मलिक दुबई में सेटल हो गए थे। जहां उनका बेटा इजान मिर्जा मलिक भी रहता है। इन दोनों सितारों के लंबे वक्त से सेपरेशन की खबरे हैं। इन रिपोर्ट्स के बीच अक्सर ये दोनों अपने बेटे के साथ वक्त बिताते दिखे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/dcpiksz
https://ift.tt/FsASE2P


Comments
Post a Comment