मिस्ट्री मैन पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हाथों में हाथ डाले...'

Kangana Ranaut on Mystery man: बॉलीवुड फिल्म स्टार कंगना रनौत ने बीते दिनों एक मिस्ट्री मैन के साथ एंट्री कर हर किसी को हैरान कर दिया। अदाकारा कंगना रनौत बीते दिनों मुंबई में एक सैलून से बाहर आते हुए दिखीं। इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री मैन भी था। अदाकारा कंगना रनौत और इस मिस्ट्री मैन ने इस वक्त एक दूसरे का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था। साथ ही एक्ट्रेस यहां मीडिया को देखते हुए शरमा गईं। अदाकारा कंगना रनौत की ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो गईं। जिसके बाद अदाकारा कंगना रनौत की शादी और डेटिंग रयूमर्स को लेकर जमकर कयास लगे। अब इन रिपोर्ट्स पर अदाकारा कंगना रनौत ने चुप्पी तोड़ दी।

कंगना रनौत ने हाल ही में इन रिपोर्ट्स पर कमेंट कर इंस्टास्टोरी पर लिखा, 'मुझे मिस्ट्री मैन को लेकर ढेर सारे कॉल्स और मैसेज्स आ रहे हैं। जिसके साथ मैं अक्सर सैलून के बाहर हैंग आउट करती हूं। सारी बॉलीवुड और फिल्मी मीडिया फैंटेसी में डूब गई है। एक लड़का और लड़की सड़क पर साथ कई वजहों से घूम सकते हैं। बिना सेक्सुअल वजहों के। वो दोस्त हो सकते हैं, कुलीग (साथ काम करने वाले) हो सकते हैं, भाई-बहन हो सकते हैं, साथ काम करने वाले दोस्त हो सकते हैं या सिंपली एक हेयरस्टाइलिस्ट भी हो सकता है जो सालों से साथ काम कर रहा हो और दोस्त बन गया हो।' कंगना रनौत की ये इंस्टास्टोरी अब एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में छाई हुई है। इसे आप यहां देख सकते हैं।

इन फिल्मों में बिजी हैं कंगना रनौत

बता दें कि अदाकारा कंगना रनौत जल्दी ही फिल्म 'इमरजेंसी' लेकर सिनेमाघर पहुंचने वाली हैं। ये मूवी इमरजेंसी के दौर की कहानी बयां करने वाली है। जिसमें अदाकारा कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी। अदाकारा कंगना रनौत मूवी में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो सीता- द इनकारनेशन को लेकर भी सुर्खियों में हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CmTkNyw
https://ift.tt/h8WorE2

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म