प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदा प्लॉट, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप
22 जनवरी 2024 का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इस दिन के लिए राम भक्तों ने करीब 500 साल तक इंतजार किया है। ऐसे में ये समारोह काफी बड़ा होने वाला है। इसमें बॉलीवुड, राजनीति और खेल जगत के कई दिग्गज शामिल होने वाले हैं। इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि उन्होंने प्रभु श्रीराम की नगरी में एक प्लॉट खरीदा है, जिसकी किमत करोड़ों में हैं।
अयोध्या में घर बनाएंगे अमिताभ बच्चन
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अमिताभ बच्चन ने ये प्लॉट मुंबई स्थित डेवलपर द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से खरीदा है। हालांकि अभी तक इस प्लॉट की साइज और कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्लॉट की कीमत करीब 14.5 करोड़ है। अमिताभ बच्चन ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा, 'मैं अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस जर्नी को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। यह शहर मेरे दिल के करीब है। मेरा अयोध्या से इमोशनल कनेक्शन है। मैं आध्यात्मिक की राजधानी में अपना घर बनाने के लिए तैयार हूं।'
इस फिल्म में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
बताते चलें कि बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन जल्द ही प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस मूवी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 9 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें को कल्कि 2898 बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाएगी कि जवान और एनिमल को लोग भूल जाएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/dOrGTCA
https://ift.tt/cAQEd2o
Comments
Post a Comment