बेटी आयरा के वेडिंग फंक्शन में जमकर थिरके थे आमिर खान, वायरल हुआ डांस वीडियो

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बीती 10 जनवरी को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ शादी की है। उदयपुर में चार दिन आयरा खान और नुपुर शिखरे के वेडिंग फंक्शन चले। आमिर खान की बेटी के वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। आमिर खान से लेकर उनकी बेटी और दामाद ने वेडिंग फंक्शन में गेस्ट के साथ जमकर एंजॉय किया है। अब आयरा खान और नुपुर शिखरे के वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ तमाम लोग उनका साथ दे रहे हैं।

आमिर खान का डांस वीडियो हो रहा वायरल

डीजे साहिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी के फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आमिर खान अपनी बेटी आयरा खान और दामाद नुपुर शिखरे के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान अपनी फिल्म 'रंग दे बसंती' के गाने 'मस्ती के पाठशाला' पर थिरकते नजर आए और उनके साथ तमाम गेस्ट भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं। आमिर खान का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी आमिर खान के डांस वीडियो सामने आए थे जिनको देखकर फैंस ने एंजॉय किया था।

आयरा और नुपुर के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होंगे सेलिब्रिटीज

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नुपुर शिखरे के साथ उदयपुर में 10 जनवरी को ग्रैंड वेडिंग की है। इस कपल ने 3 जनवरी को मुंबई में पहले कोर्ट मैरिज की थी। आयरा खान और नुपुर शिखरे का 13 जनवरी यानी शनिवार को मुंबई वेडिंग रिसेप्शन है जिसमें तमाम सेलिब्रिटीज शामिल होने वाले हैं। गौरतलब है कि आयरा खान और नुपुर शिखरे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और सगाई कर चुके थे। आयरा खान को नुपुर शिखरे जिम की ट्रेनिंग देते थे। इन दोनों के बीच लॉकडाउन में नजदीकियां बढ़ी थीं और दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OX8D93a
https://ift.tt/A0rTpGc

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म