राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी खुश हैं संजय दत्त, बोले- 'निश्चित रूप से अयोध्या जाऊंगा'
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर संजय दत्त अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और लोगों के दिलों पर राज किया है। संजय दत्त ने सिर्फ पॉजिटिव रोल बल्कि निगेटिव रोल में अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है। सजंय दत्त हाल ही में गया के मोक्ष स्थल गए थे और वहा जाकर उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के लिए पिंडदान किया। संजय दत्त के पूजा-अर्चना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, संजय दत्त से मीडियाकर्मियों ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सवाल पूछा। इस पर संजय दत्त ने जवाब दिया है। आइए जानते हैं कि संजय दत्त ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्या कहा है।
संजय दत्त अयोध्या जाने के लिए हैं बेसब्र
संजय दत्त गया में पूजा-अर्चना करने के बाद निकल रहे थे तो वह फैंस और मीडियाकर्मियों से घिरे हुए नजर आए। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने संजय दत्त से सवाल करते हुए कहा अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है? इस पर संजय दत्त ने कहा, 'बहुत अच्छी बात है भइया।' संजय दत्त से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाने के सवाल पर कहा, 'वह निश्चित रूप से जाएंगे।' संजय दत्त के वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए। बताते चलें कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तमाम दिग्गज हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है और कई बॉलीवुड स्टार्स को भी इस आयोजन के लिए आमांत्रित किया गया है।
संजय दत्त की आने वाली फिल्में
बताया जा रहा है कि संजय दत्त ने गया में पिता सुनील दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए पूजा और पिंडदान किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त पिछली बार लियो में नजर आए थे। संजय दत्त की पाइपलान में कई फिल्में हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। संजय दत्त 'डबल आईस्मार्ट', 'शेरें दी कौम पंजाबी', 'केडी- द डेविल', 'बाप' जैसे फिल्मों में काम करते नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PMFSXDx
https://ift.tt/p5bUXxB
Comments
Post a Comment