Bade Miyan Chote Miyan: सलमान खान को अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की सीधी चुनौती, पोस्टर देख भड़केंगे 'भाईजान'?

Bade Miyan Chote Miyan Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर अपकमिंग मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर है। इस मूवी में बॉलीवुड के दो बड़े एक्शन हीरो एक साथ पहुंचकर दर्शकों को एंटरटेन करने की तैयारी में है। इस फिल्म को मेकर्स जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पहुंचाने की तैयारी में है। जिसका धांसू ऐलान निर्माताओं ने सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर किया। सामने आए पोस्टर में सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ हाथ में मशीनगन थामे एक्शन मोड में नजर आए। इस मूवी को 'टाइगर जिंदा है' फेम निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं। हालांकि इस मूवी का धांसू पोस्टर सुपरस्टार सलमान खान के फैंस को हैरान कर देने वाला है। यहां जानें आखिर क्या है वजह?

'बड़े मियां छोटे मियां' का पोस्टर देगा सलमान खान को शॉक?

सामने आया मूवी का लेटेस्ट पोस्टर जारी कर मेकर्स ने एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया और सलमान खान के फैन क्लब में खलबली मचा दी है। निर्माता-निर्देशक ने ऐलान किया है कि वो इस मूवी को साल 2024 की ईद के मौके पर रिलीज करने वाले हैं। जिसे जानकर सलमान खान के फैंस हैरान है। दरअसल, ईद का मौका सलमान खान के लिए हर साल फिक्स होता है। सुपरस्टार सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपनी फिल्म लेकर दर्शकों के बीच पहुंचते है। मगर इस साल सलमान खान ने ईद के मौके पर अपनी किसी फिल्म का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में ये मौका मिलते ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म के मेकर्स ने झपट लिया। यहां देखें पोस्टर।

कब रिलीज होगी सलमान खान की मूवी?

ईद का मौका हाथ से जाने के बाद फैंस के बीच खलबली है कि फिर अब इस साल सलमान खान की मूवी किस दिन रिलीज होगी? तो बता दें कि इस साल सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना होगा। साल 2024 में सुपरस्टार सलमान खान की कोई मूवी रिलीज होने की कतार में नहीं है। उनकी अगली मूवी 'द बुल' अगले साल ही सिल्वर स्क्ररीन पहुंचेगी। इसके अलावा उनकी किसी और फिल्म का बड़ा ऐलान नहीं हुआ है। तो क्या आप अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/gF06Lae
https://ift.tt/xzUBu5q

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म