सलमान खान संग फिल्म करने का जा रहे हैं अनुपम खेर! 'टाइगर 3' एक्टर की लेटेस्ट फोटो देख शुरू हुई कयासबाजी
सलमान खान काफी समय से एक दमदार हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं। साल 2023 में रिलीज हुई 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। लेकिन फिल्म वो धमाका नहीं कर पाई जिसका फैंस को इंतजार था। 'टाइगर 3' के बाद से सलमान खान के फैंस उनकी अलगी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान का नाम कई फिल्मों से जुड़ तो रहा है। इसी बीच सलमान खान की बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के साथ फोटो सामने आई है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। फैंस सलमान खान से उनकी अगली फिल्म को लेकर सवाल करते दिखे।
क्या अनुपम खेर संग फिल्म करेंगे सलमान खान
अनुपम खेर ने अभी हाल ही में सलमान खान के साथ फोटो शेयर कर के सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी है। सलमान खान और अनुपम खेर की तस्वीर देखने के बाद लोगों उनकी अगली फिल्म को लेकर कयासबाजी शुरू कर दी है। लेकिन आपको बता दें अधिकारिक तौर पर सलमान खान और अनुपम खेर की जोड़ी वाली फिल्म को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं आई है। सलमान खान इस वायरल हो रही तस्वीर में कूल लुक में दिखाई दिए, तो वहीं अनुपम खेर सूट-बूट पहने दिखाई दिए। अनुपम खेर ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। तो चलिए देखते हैं अनुपम खेर और सलमान खान की ये वायरल फोटो।
लोगों ने किए ये कमेंट्स
अनुपम खेर और सलमान खान की इस तस्वीर को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। साथ ही साथ फैंस कमेंट्स करते हुए भी नजर आए। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'हमारे भाईजान कमाल हैं' तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि 'आपकी अगली फिल्म का इंतजार रहेगा।' इसके अलावा भी कई यूजर्स फोटो पर जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दिए। सलमान खान और अनुपम खेर के फोटो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CS9qiLp
https://ift.tt/wsY43cl
Comments
Post a Comment