'रेड 2' में विलेन बनेगा ये एक्टर, अजय देवगन से करेगा दो-दो हाथ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का जब से अनाउंसमेंट हुआ तब से फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। वहीं, अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। अजय देवगन की फिल्म को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस वाणी कपूर इसमें लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। अब फिल्म 'रेड 2' में विलेन के लिए एक्टर का नाम फाइनल हो चुका है। इस एक्टर का नाम सुनकर उसके फैंस झूम उठे हैं। आइए जानते हैं कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में कौन सा एक्टर विलेन का रोल करता नजर आएगा।

अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का विलेन फाइनल

साल 2018 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'रेड' को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। अब एक बार फिर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' से लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। ये फिल्म 15 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' के लिए विलेन के रोल के लिए एक्टर का नाम फाइनल हो गया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में रितेश देशमुख के विलेन के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म 'रेड 2' का डायरेक्शन कर रहे हैं राजकुमार गुप्ता

बताते चलें कि अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की पहले मुंबई में शूटिंग होगी और इसके बाद दिल्ली उत्तर प्रदेश और राजस्थान में फिल्म के अहम सीन शूट किए जाएंगे। अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। राजकुमार गुप्ता ने ही फिल्म का पहला पार्ट 'रेड' डायरेक्ट किया था। फिल्म 'रेड 2' को टी-सीरीज के साथ मिलकर कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक प्रोड्यूस कर रहे हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि जिस तरह से इस फिल्म का पहला पार्ट लोगों को पसंद आया था, उसी तरह फिल्म का दूसरा पार्ट भी लोगों को पसंद आएगा।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/T3IpDxZ
https://ift.tt/WcBznVN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म