Today Entertainment News: 'डंकी' ने किया इतना वर्ल्डवाइड कलेक्शन, '12th फेल' की ओटीटी रिलीज डेट आउट

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 23 दिसंबर कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अच्छी कमाई कर रही है। विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आउट हो गई है।

फिल्म 'डंकी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को काफी समय ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में अच्छी कमाई कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने दो दिनों वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 103.4 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म '12th फेल' की ओटीटी रिलीज डेट
विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विधु विनोद चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट काफी कम था और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। दरअसल, फिल्म '12th फेल' को लोगों ने खूब पसंद किया। अब लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। फिल्म '12th फेल' 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

गायक राशिद खान अस्पताल में भर्ती
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक राशिद खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल, 55 साल के राशिद खान को गंभीर हालत में कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों में बताया जा रहा है राशिद खान प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में इलाज भी कराया था। इसके बाद से कोलकाता में ही अपना इलाज जारी रखा। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है।

एल्विश यादव ने पिटाई के वीडियो पर दी सफाई
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि उनके साथ मारपीट की गई। अब एल्विश यादव ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। एल्विश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जब तक ऐसी न्यूज वाले जिंदा हैं फेक नैरेटिव चलते रहेंगे। मेरे पर हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे, कलयुग का अंत आ जाएगा।'

जाह्नवी और खुशी ने बेचे फ्लैट
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जाह्नवी कपूर जहां बीते 5 साल से एक्टिंग कर रही है और खुशी कपूर ने इसी साल डेब्यू किया है। अब खबर आ रही है बोनी कपूर ने अपनी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने चार अपार्टमेंट बेच दिए हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है 12 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिके हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/DrYF8LA
https://ift.tt/ZqD5Nz7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म