Theri Remake: वरुण धवन-एटली कुमार की मूवी में हुई 'जेलर' स्टार की एंट्री, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा कहर

Jackie Shroff joins Theri Remake: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म स्टार वरुण धवन जल्दी ही 'जवान' फिल्म निर्देशक एटली कुमार की ब्लॉकबस्टर तमिल मूवी 'थेरी' के रीमेक वर्जन में नजर आएंगे। उनकी 'थेरी रीमेक' की शूटिंग इन दिनों फुल-फ्लेज्ड कोच्चि में चल रही है। एटली कुमार के ही प्रोडक्शन बैनर के साथ बन रही इस मूवी में पहली दफा वरुण धवन पुलिस के रोल में दिखेंगे। ये वरुण धवन की पहली फुल एक्शन-एंटरटेनर मूवी होने वाली है। जिसे लेकर फैंस का उत्साह भी चरम पर है।

इस मूवी में वरुण धवन के अलावा कीर्थि सुरेश और वमिका गाबी भी नजर आने वाले हैं। इस बीच मूवी के मुख्य विलेन को लेकर हाल ही में खुलासा हुआ है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में खबर है कि फिल्म स्टार वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म में जैकी श्रॉफ मेन विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। पीपिंगमून की एक रिपोर्ट की मानें तो जैकी श्रॉफ ने अपने हिस्से की कुछ शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। जबकि, बाकी हिस्से की शूटिंग फिल्म स्टार नए साल में शुरू करेंगे। जैकी श्रॉफ हाल ही में तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर मूवी 'जेलर' में नजर आए थे। जिसमें फिल्म स्टार का महज कुछ ही मिनटों का किरदार था। मगर इस किरदार में भी फिल्म स्टार ने फैंस को इंप्रेस कर डाला।

इन फिल्मों में बिजी हैं जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ 66 साल की उम्र में भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। जल्दी ही फिल्म स्टार रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा मूवी 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस मूवी में फिल्म स्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' में निभाए गए अपने किरादर लश्कर चीफ उमर हफीज का किरदार निभाते दिखेंगे। मूवी में जैकी श्रॉफ की भिड़ंत एक बार फिर अक्षय कुमार, अजय देगवन और रणवीर सिंह से होगी। हाल ही में जैकी श्रॉफ अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हुई उनकी हालिया वेब सीरीज मस्त में रहने का में भी दिखे थे। जिसमें उन्होंने विधुर इंसान का किरदार निभाया। इस वेब सीरीज में भी उनकी खूब तारीफ हुई।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ztmlCHk
https://ift.tt/GsqCPH1

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म