Sher Khul Gaye Song: 'फाइटर' का पहला गाना रिलीज, ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री और डांस मूव्स पर हो जाएंगे फिदा

Fighter Song Sher Khul Gaye Out: बॉलीवुड स्टार्स ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। दरअसल, फिल्म 'फाइटर' में एरियल एक्शन दिखाए जाने वाले हैं। अब मेकर्स ने फिल्म 'फाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए' (Sher Khul Gaye) रिलीज कर दिया है। गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म 'फाइटर' के गाने को के फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि इस गाने में क्या खास है।

गाना 'शेर खुल गए' को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

फिल्म 'फाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए' 15 दिसंबर यानी शुक्रवार को रिलीज किया गया है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ये गाना पार्टियों में खूब बजने वाला है। इस गाने में दोनों स्टार्स के डांस मूव्स और केमिस्ट्री ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी है। कुल मिलाकर ये गाना सभी की प्ले लिस्ट पर राज करने वाला है। 'फाइटर' के पहला गाने 'शेर खुल गए' को विशाल और शेखर के साथ बेनी दयाल और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी हैं। इस गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का गाना 'शेर खुल गए' लोगों को खूब पसंद आ रहा है और अब तो फैंस को बस सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने का इंतजार है।

फिल्म 'फाइटर' की स्टारकास्ट

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इससे पहले आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया जाता रहा है। फिल्म 'फाइटर' में ये सीन रियल होंगे। फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी नजर आएंगे। 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म 'फाइटर' को देखने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं। साल 2024 की शुरुआत में ही ये धमाकेदार फिल्म फैंस को देखने को मिलने वाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3dwn85H
https://ift.tt/PYxS1OL

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म