Dhoom 4: शाहरुख खान से ऑन स्क्रीन भिड़ेगा चिंरजीवी का बेटा, फिर वर्दी पहनेंगे राम चरण
Shah Rukh Khan-Ram Charan in Dhoom 4: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज मूवी 'डंकी' को लेकर चर्चा में है। साल 2023 किंग खान के लिए काफी शानदार रहा। इस साल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बैक टू बैक 3 ब्लॉकबस्टर मूवीज दर्शकों को दी। 'पठान' और 'जवान' के बाद उनकी मूवी 'डंकी' भी सुपरहिट का टैग हासिल कर चुकी है। अब चर्चा है कि किंग खान के हाथ यशराज फिल्मस की अगली ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'धूम 4' के हाथ लगने वाली है। खबर है कि निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अपनी इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट के लिए किंग खान को अप्रोच किया है। इतना ही नहीं, खबर है कि धूम सीरीज के चौथे भाग में अभिषेक बच्चन भी रिप्लेस होने वाले हैं।
राम चरण बनेंगे पुलिस अधिकारी
खबर है कि शाहरुख खान जहां धूम 4 में चोर का किरदार निभाते दिखेंगे। तो वहीं, राम चरण मूवी में पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगे। हालांकि अभी इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन दिन भर सोशल मीडिया पर धूम 4 को लेकर काफी बज रहा। जिसके बाद एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की दुनिया में काफी खलबली मची रही। रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण को भी यशराज फिल्म्स की ओर से फिल्म के लिए ऑफर भेजा गया है। सुनने में आया है कि इसका ऐलान मेकर्स आने वाले दिनों में करने वाले हैं।
शाहरुख खान की अगली फिल्म पर लगी है फैंस की नजर
बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी 'डंकी' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं। हालांकि इस फिल्म के बाद अभी तक किंग खान की अगली फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। खबर थी कि पठान की बंपर सक्सेस के बाद यशराज फिल्म्स सलमान खान औऱ शाहरुख खान के साथ अपनी स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर आएंगे। हालांकि इसका भी मेकर्स ने फिलहाल आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। खबर थी कि मूवी की शूटिंग साल 2024 की जनवरी तक शुरू हो जाएगी। मगर सुनने में आया है कि 'टाइगर 3' की अंडर परफॉर्मेंस के चलते मेकर्स ने फिलहाल इस मूवी को लेकर प्लान ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0vKNcLT
https://ift.tt/cF1Z5Mr
Comments
Post a Comment