रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी की 'खो गए हम कहां' देखने पहुंचीं नव्या नवेली, पैप्स को देख हुईं शर्म से लाल
Navya Naveli Nanda Attend Siddhant Chaturvedi Film Screening: बॉलीवुड के स्टारकिड्स अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। स्टार्सकिड्स के लव अफेयर अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इसी बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के अफेयर की खबरें भी सामने आ रही हैं। नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी को कई बार साथ में भी स्पॉट किया गया है। जिसके चलते इनके अफेयर की खबर को हवा मिलती रहती हैं। अब इन सब के बीच नव्या नवेली नंदा अपने कथित बॉयफ्रेंड सिद्धांत चतुर्वेदी की अपकमिंग फिल्म 'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग पर नजर आईं। जिसके बाद नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की अफेयर की खबर को फिर हवा मिल गई है।
यहां देखें वीडियो
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/lw2eO9R
https://ift.tt/O927Yip
Comments
Post a Comment