ऐश्वर्या राय बच्चन ने ससुर अमिताभ बच्चन संग किया डांस, वीडियो हो रहा वायरल
Aishwarya Rai Bachchan Dance Video : बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों ऐश्वर्या राय बच्चन के ससुराल से अलगाव की खबरों आ रही हैं। हालांकि, इन खबरों को लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और ना ही उनकी ससुराल की तरफ से किसी बयान आया है। फिलहाल, इन सबके बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने ससुर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), करण जौहर (Karan Johar) सहित तमाम स्टार्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन के मौके पर ये स्टार्स नजर आए और डांस किया। इन स्टार्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
ऐश्वर्या और अमिताभ ने किया डांस
मुंबई के धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के एनुअल फंक्शन के मौके पर शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर खान, करण जौहर, शाहिद कपूर सहित तमाम स्टार्स अपने बच्चों को लेकर पहुंचे थे। स्कूल में इन स्टार्स ने अपने बच्चों के परफॉर्मेंस को देखा और जमकर उनकी तारीफ की। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं, धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से सामने आया एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या बच्चन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, करण जौहर और सुहाना खान सहित तमाम सितारे डांस करते नजर आ रहे हैं। ये सभी शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'दीवानगी-दीवानगी' पर झूम रहे हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन की ससुरालवालों संग अनबन की खबरें
बताते चलें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के अपनी ससुराल यानी बच्चन हाउस को छोड़कर अलग रहने की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने बच्चन हाउस जलसा छोड़ दिया है और अलग रह रही हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की अपनी सास जया बच्चन के साथ बातचीत नहीं हो रही है और इसी वजह से परिवार में झगड़ा हुआ है। वहीं, जलसा में उनकी ननद श्वेता बच्चन के परमानेंट शिफ्ट होने की वजह से झगड़ा बढ़ गया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2sd8AvJ
https://ift.tt/kEoxhmJ
Comments
Post a Comment