अराबाज-शूरा की शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए सलमान खान, लोगों ने पूछा- 'आप कब शादी करेंगे भाईजान'
बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और शूरा खान की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शादी की कई इनसाइड फोटोज भी सामने आई हैं। इसके अलावा शादी में पहुंचे महमानों की तस्वीरें-वीडियो ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। इन सब के बीच अब भाई अरबाज खान की शादी के बाद सलमान खान का पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद बाहर आते हुए दिखाई दिए। सलमान खान के नए सिंपल लुक को देखने के बाद हर कोई सलमान खान की तारीफ करता हुआ नजर आया, साथ ही लोगों ने सलमान खान से एक सवाल भी पूछा।
सिंपल लुक में दिखे सलमान खान
अरबाज खान और शूरा खान की शादी के बाद सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान बेहद सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान खान इस वायरल हो रहे वीडियो में कुर्ता-पजामा पहने दिखाई दिए। सलमान खान का ये सादगी भरा लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सलमान खान इस वायरल हो रहे वीडियो में शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद बाहर आते हुए नजर आए। इस दौरान सलमान खान के साथ भारी सुरक्षाबल दिखाई दिया। सलमान खान के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। तो चलिए देखते है सलमान खान का ये वायरल वीडियो।
यहां देखें सलमान खान का वीडियो
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/usQJMIA
https://ift.tt/1KicZ5B
Comments
Post a Comment