'डंकी' के लिए लोगों का उत्साह देख गदगद हुए शाहरुख खान, फैंस को कुश्ती करता देख बोले- 'अरे पिक्चर तो देखने...'

साल 2023 शाहरुख खान के लिए काफी शानदार रहा है। इस साल शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें 'पठान' और 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, तो वहीं तीसरी फिल्म 'डंकी' ने भी बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। फिल्म 'डंकी' को रिलीज होने के बाद से काफी प्यार मिल रहा है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि कुछ फैंस ने सिनेमाघरों के बाहर पाटखे जलाए है, तो कुछ ढोल लेकर पहुंचे हैं। अब शाहरुख खान ने भी इन फैंस को लेकर अपनी रिएक्शन दिया है। शाहरुख खान का सोशल मीडिया पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान ने दिया ये रिएक्शन

शाहरुख खान और विक्की कौशल 'डंकी' रिलीज से पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबको हैरान किया, अब फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्साह सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इन सब के बीच शाहरुख खान ने अभी हाल ही में दो फैंस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। इन वायरल हो रही पोस्ट में फैंस सिनेमाघरों के बाहर जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक मजेदार कैेप्शन के साथ शेयर किया है। किंग खान ने लिखा कि 'अरे अब फिल्म देखने तो जाओ या बाहर ही कुश्ती करते रहोगे'। शाहरुख खान का ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते हैं किंग खान का ये वायरल ट्वीट।

यहां देखें शाहरुख खान का रिएक्शन

पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमा सकती है 'डंकी'

शाहरुख खान औ विक्की कौशल की फिल्म 'डंकी' की कमाई को लेकर भी रिपोर्ट्स सामने आने लगी है। ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी के अनुसार शाहरुख खान की 'डंकी' ओपनिंग डे पर 30-35 करोड़ रुपये कमाने वाली है। इसके बाद माना जा रहा है कि 'डंकी' शाहरुख खान की साल 2023 की तीसरी हिट फिल्म होने वाली है। शाहरुख खान औ विक्की कौशल की फिल्म 'डंकी' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0gzTvuS
https://ift.tt/bq5r0Kx

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म