गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी सोहेल खान की पिटाई, भाई को बचाने के लिए सलमान खान ने लगाई थी जान की बाजी
बॉलीवुड के जाने-माने स्टार और सलमान खान के भाई सोहेल खान आज यानी 20 दिसंबर को अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोहेल खान उन स्टार्स में से एक है, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अभी कुछ महीनों पहले एक्टर के तलाक की खबर सामने आई थी, जिसने सबको हैरान कर दिया था। आज हम भी आपको सोहेल खान के खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं, जिसे जानने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। सोहेल खान को कुछ लोगों ने उनके ही घर के बाहर पीट दिया था। इसके बाद सलमान खान मदद के लिए आगे आए थे। तो चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है।
सोहेल खान को उनके घर के सामने पीटने लगे थे कुछ लोग
सोहेल खान भले ही अब फिल्मों से दूर हो, लेकिन वो चर्चा में बने रहते हैं। कभी सोहेल खान का कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ जाती है। इन सब के बीच हम आपको सोहेल खान के बर्थडे पर उनसे जुड़ा एक किस्सा बताने वाले हैं। जब सोहेल खान को कुछ लोगों ने उनके घर के बाहर पीटना शुरू कर दिया था, ये किस्सा उसी से जुड़ा हुआ है। इसका खुलासा खुद एक्टर ने द कपिल शर्मा शो' में किया था। उन्होंने बताया था कि जब उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट एक आदमी लोग गालियां दे रहा था, जिसके बाद एक्टर को काफी गुस्सा आ गया था। इस आदमी से निपटने के लिए सोहेल खान उस शख्स के पास पहुंच गए। लेकिन उस शख्स के साथ और भी लोग थे, जिन्होंने मिलकर सोहेल खान की पिटाई कर दी।
सलमान खान ने किया था बचाव
सोहेल खान की लड़ाई की खबर जैसे ही उनके भाई सलमान खान को लगी वो तेजी से घर के बाहर निकल आए। और अपने भाई को बचाने के लिए बीच लड़ाई में कूद गए। इस दौरान सलमान खान पर भी हमला हुआ लेकिन बाद में वो सभी लोग काफी पीटकर वहां से गए थे। इसका खुलासा सलमान खान ने किया था। सलमान खान के बचाव के बाद वहां पुलिस पहुंची थीं। जिसने लड़ाई कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया था। सोहेल खान से जुड़े इस किस्से को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/R4Tirv3
https://ift.tt/QmxPOGk
Comments
Post a Comment