इस गाने को गाते समय मोहम्मद रफी को आई थी बेटी की याद, फूट-फूट रो पड़े थे सुरों के सम्राट

आज यानी 24 दिसंबर को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महान सिंगर मोहम्मद रफी की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर मोहम्मद रफी के फैंस उनको अलग-अलग तरीके से याद करते हुए नजर आ रहे हैं। मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड को कई ऐसे गाने दिए है, जो आज भी लोगों के दिलों के जीत लेते हैं। रफी साहब को सुरों के सम्राट और संगीत का जादूगर कहा जाता था। मोहम्मद रफी अपने गानों से साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। आज हम आपको मोहम्मद रफी की जिदंगी से जुड़ा किस्सा बताने जा रहे हैं, एक गाना जिसे गाते हुए काफी देर मोहम्मद रफी रोते रह गए थे।

इस गाने को गाते समय रो दिए थे मोहम्मद रफी

मोहम्मद रफी फिल्म दुनिया को वो नाम रहे हैं, जिनकी आवाज के करोड़ों लोग दिवाने हैं। मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड को एक बढ़कर एक गाने दिए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मोहम्मद रफी एक गाने को गाते हुए रो दिए थे। ही हां, मोहम्मद रफी की आंखें एक गाने को गाते समय भर आई थीं। मोहम्मद रफी फिल्म 'नीलकमल' के गाने 'बाबुल की दुआएं लेती जा' को गाते समय भावुक हो गए थे और रोने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बाबुल की दुआएं लेती जा' गाना गाते समय मोहम्मद रफी को अपनी बेटी को याद करने लगे थे। जिनकी उस समय सगाई हुई थी। मोहम्मद रफी के इस गाने को लोगों को काफी प्यार मिला था। मोहम्मद रफी को 'बाबुल की दुआएं लेती जा' गाने को आज भी शादियों में काफी चलाया जाता है। मोहम्मद रफी से जुड़ा ये किस्सा आज भी काफी चर्चा में रहता है।

इन साल हुआ था मोहम्मद रफी का निधन

मोहम्मद रफी का जन्म 24 दिसंबर 1924 को हुआ था। उन्होंने कई साल तक फिल्मी दुनिया में काम किया। 31 जुलाई 1980 में मोहम्मद रफी इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। मोहम्मद रफी के गाने आज भी अमर है। मोहम्मद रफी की बर्थ एनिवर्सरी पर आप क्या कहना चाहते हैं, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/efqut9o
https://ift.tt/QcatJvF

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म