रणबीर कपूर को शराब वाले केक में आग लगाकर 'जय माता दी' बोलना पड़ा भारी, थाने में हुई एक्टर की शिकायत
Ranbir Ranbir Trolled For Cake Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म एनिमल की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। एक्टर को फैंस का ढेर सारा प्यार मिला। हर कोई रणबीर की एक्टिंग की तारीफ करता दिखा, लेकिन क्रिसमस के मौके रणबीर कपूर ने एक ऐसी गलती कर दी जिस वजह से वह मुश्किल में फंस गए हैं। कपूर खानदार में हर त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार का क्रिसमस पूरे परिवार में घर की नन्ही सदस्य राहा के साथ मनाया, जिस वजह से सभी ने ढेर सारी मस्ती की। इसी दौरान रणबीर कपूर ने केक पर शराब डालते हुए जय माता दी बोल दिया, जिस वजह से वह विवादों में फंस गए हैं। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है।
रणबीर कपूर ने की ये गलती
दरअसल, कपूर परिवार के क्रिसमस सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसे फैंस का प्यार मिला है। इसी बीच, रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के एक वीडियो का लोगों ने ध्यान खींच लिया। इस वीडियो में देखा गया कि कपूर परिवार एक ही डायनिंग टेबल पर बैठा होता है और टेबल पर केक रखा होता है। इस पर फैमिली का एक सदस्य केक पर शराब डालता है और रणबीर हाथ में चाकू लेकर उस केक को काटने के लिए बैठे होते हैं। वीडियो के आखिर में रणबीर कपूर केक पर गिरी शराब में लाइटर से आग लगाते हैं और फिर जयमाता दी बोलते हुए केक कट कर देते हैं। इस दौरान घर का हर सदस्य खुश होता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को रणबीर कपूर की ये हरकत जरा भी पसंद नहीं आई। रणबीर कपूर को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने एक्टर पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इस वीडियो ने एंटरटेनमेंट जगत के फैंस के फैंस को नाराज कर दिया है।
देखें वीडियो
रणबीर कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत
रणबीर कपूर के खिलाफ मामला सिर्फ ट्रोलिंग तक ही नहीं रहा। एक्टर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। मुंबई के घाटकोपर थाने में शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत कर्ता ने दावा किया कि वीडियो में रणबीर को 'जय माता दी' कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखे गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर शराब का इस्तेमाल किया और 'जय माता दी' कहा। इसी के साथ रणबीर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8qfSvwc
https://ift.tt/284FBOJ
Comments
Post a Comment