स्कूल के एनुअल फंक्शन में आराध्या बच्चन ने किया परफॉर्म, लोग बोले- 'मुबारक हो माथा नजर आ ही गया'

Aaradhya Bachchan Viral Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) चर्चित स्टारकिड हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन अक्सर एक साथ नजर आते हैं और उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स आराध्या बच्चन के हेयरस्टाइल पर रिएक्शन देते नजर आते हैं। अब आराध्या बच्चन ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में परफॉर्म किया और उनका वीडियो सामने आया है। आराध्या बच्चन का वीडियो आने के बाद लोगों ने एक बार फिर उनके हेयरस्टाइल को नोटिस किया है जो हमेशा से अलग था।

आराध्या बच्चन का वीडियो हो रहा वायरल

आराध्या बच्चन ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में एक्टिंग की और उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आराध्या बच्चन परफॉर्म कर रही हैं और उनकी मां ऐश्वर्या राय बच्चन काफी खुश होकर इसे मोबाइल के कैमरे में कैद कर रही हैं। आराध्या बच्चन ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान उनका बैग्स वाला हेयरस्टाइल नहीं था। आराध्या बच्चन ने इस बार अपने बालों को ऊंचे जूड़े में बांधा था और उनके बैंग्स को फूलों के हेयरबैंड के साथ ऊपर किया गया था। आराध्या बच्चन को नए हेयरस्टाइल में देखकर लोगों ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने आराध्या बच्चन को लेकर जमकर फनी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है,' मुबारक हो अवाम को आराध्या का माथा नजर आ ही गया।' एक यूजर ने लिखा है, 'आराध्या का फोरहेड देख लो सब।'

ऐश्वर्या राय बच्चन के ससुराल छोड़ने की आ रहीं खबरें

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी सुसराल को छोड़ दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को छोड़ दिया है। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ रह रही हैं। ये भी बताया गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपने मायके यानी मां वृंदा राय के साथ रह रही हैं और कभी-कभी ससुराल आती हैं और सिर्फ अभिषेक बच्चन से मतलब रखती हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Mz9f8cD
https://ift.tt/HhpNF63

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म