क्रिसमस पार्टी से वायरल हुई रणबीर कपूर की लाडली बेटी की तस्वीर, मां आलिया भट्ट की गोद में दिखीं राहा

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल माना जाता है। लेकिन इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा कपूर का पहली बार दुनिया को चेहरा दिखाया है। जिसके बाद हर कोई राहा कपूर की क्यूटनेस का दीवाना हो गया। अब इन सब के बाद राहा कपूर की क्रिसमस पार्टी से नई फोटो सामने आ रही है। जिसे अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है।

राहा की पहली क्रिसमस फोटो हुई वायरल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी हाल ही में अपनी बेटी राहा का फेस दुनिया को दिखाया है। राहा के चेहरे की पहली फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई थी। अब इसके बाद राहा के क्रिसमस सेलिब्रेशन की फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में राहा अपनी मां आलिया भट्ट की गोद में नजर आ रही हैं। राहा इस वायरल हो रही तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर में राहा के साथ-साथ उनके परिवार के कई लोग दिखाई दिए। आपको बता दें कि राहा की इस तस्वीर को आलिया भट्ट ने नहीं बल्कि नव्या नवेली नंदा ने शेयर किया है। तो चलिए बिना देर किए देखते है राहा की ये क्यूट फोटो।

राहा की क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। राहा की क्यूटनेस ने एक बार फिर लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। राहा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लोग उनके लुक की तारीफ करते हुए नजर आए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pSnZLHf
https://ift.tt/bvW9X1q

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म