अरबाज खान ने घुटनों पर बैठ शूरा खान को किया था प्रपोज, एक्टर की पत्नी ने शेयर किया प्यारा वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ 24 दिसंबर को शादी की है। दोनों की शादी के दौरान परिवार के सदस्य और करीबी लोग मौजूद रहे थे। शादी के बाद से ये कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है। अरबाज खान और शूरा खान के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। अब शादी के एक सप्ताह बाद शूरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और इसमें दिख रहा है कि अरबाज खान उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। शूरा खान और अरबाज खान का ये प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है।

शूरा खान ने शेयर किया वीडियो

शूरा खान ने 31 दिसंबर यानी रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अरबाज खान घुटनों पर बैठकर शूरा खान को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। अरबाज खान ने पहले शूरा खान को फूलों का गुलदस्ता दिया और फिर रिंग पहनाई। इस खास मौके पर अरबाज खान का बेटा अरहान खान और उनकी बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ नजर आईं। शूरा खान ने इस वीडियो के साथ लिखा है, '19 तारीख हां करने से लेकर 24 दिसंबर तक शादी करने तक। अरबाज खान ये काफी जल्दी था।' अरबाज खान और शूरा खान का ये प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

अरबाज खान और शूरा खान की फिल्म सेट पर हुई थी मुलाकात

बताते चलें कि अरबाज खान की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी। इसके बाद अरबाज खान और शूरा खान के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि अरबाज खान की ये दूसरी शादी है। अरबाज खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ साल 1998 में शादी की थी और दोनों का साल 2017 में तलाक हो गया। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक बेटा अरहान खान है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OS0K9gV
https://ift.tt/GDVw0T6

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म