न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकले रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम एयरपोर्ट पर स्पॉट, एक्टर की इस बात ने जीता दिल
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा पिछले महीने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। रणदीप हुड्डा की शादी को एक महीना हो गया है और शादी के बाद दोनों के वीडियोज और फोटोज सामने आते रहते हैं। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम को देखकर लग रहा है कि दोनों शादी के बाद काफी खुश हैं। अब रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकले हैं और एयरपोर्ट पर कैमरे में कद हुए हैं। वहीं, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के वीडियो में एक दिलचस्प बात ने लोगों ने ध्यान खींचा है। आइए देखते हैं कि आखिर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के वीडियो में क्या खास है।
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम पर फैंस ने किए कमेंट
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम एयरपोर्ट पर नजर आया और दोनों न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकले थे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार एयरपोर्ट पर आकर आती है और इसमें रणदीप हुड्डा निकलते हैं और पत्नी लिन लैशराम के लिए कार का गेट खोलते हैं। रणदीप हुड्डा का ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ब्यूटीफुल कपल।' एक फैन ने लिखा है, 'इन दोनों को देखकर पॉजिटिव वाइब्स आती हैं।' एक फैन ने लिखा है, 'बॉलीवुड के सबसे डिसेंट सेलिब्रिटीज।' एक फैन ने लिखा है, 'नाइस जोड़ी।'
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर को थी शादी
गौरतलब है कि 47 साल के रणदीप हुड्डा और 37 साल की लिन लैशराम बीते कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को मणिपुर में शादी की की थी और दोनों की शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के शादी के मस्ती के वीडियोज सामने आते रहते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2Bja7Vb
https://ift.tt/FMA5KNb
Comments
Post a Comment