करीना कपूर खान ने रिवील किया न्यू ईयर रेजोल्यूशन, इंस्टास्टोरी शेयर कर कहा, 'उम्र के इस पड़ाव पर...'

Kareena Kapoor Khan's New Year Resolution: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान उर्फ बेबो अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अदाकारा करीना कपूर खान का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा है। साथ ही उनका बेबाक अंदाज भी लोगों का दिल जीत लेता है। अदाकारा इस वक्त विदेश दौरे पर हैं। करीना कपूर खान अपनी फैमिली संग नए साल का जश्न मनाने स्विट्जरलैंड पहुंची हैं। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया हैंडल से अपने फैंस को दी थी। करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती है। जिसके जरिए अदाकारा करीना कपूर खान अपनी निजी जिंदगी की जानकारियां फैंस को इंस्टाग्राम से देती रहती हैं। अब हाल ही में अदाकारा करीना कपूर खान ने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर कर अपने नए साल के रेजोल्यूशन का खुलासा किया है।

नए साल 2024 में ये गलती नहीं करेंगी करीना कपूर खान

इस इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अदाकारा करीना कपूर खान ने खुलासा किया है कि वो साल 2024 में क्या गलती नहीं दोहराने वाली हैं। जिसके बाद एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में करीना कपूर खान की मजेदार पोस्ट वायरल होने लगी। अदाकारा ने इंस्टास्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, '2024 का मंत्रा... मैं जिंदगी में एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हूं जहां मैं खुद को बहस से दूर रख सकती हूं। अगर आप मुझे कहेंगे के 1 और 1 मिलकर 5 होते हैं तो आप बिल्कुल सही है। एन्जॉय करें।' यहां देखें सामने आई करीना कपूर खान की इंस्टास्टोरी पोस्ट।

स्विट्जरलैंड घूमने पहुंची हैं करीना कपूर खान

जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि अदाकारा करीना कपूर खान इस वक्त स्विट्जरलैंड पहुंची हैं। जहां से अदाकारा ने हाल ही में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस दौरान अदाकारा करीना कपूर खान अपनी बहन करिश्मा कपूर संग स्नो के मजे लेते दिखी थी। बता दें कि करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर की फेवरेट डेस्टिनेशन स्विट्जरलैंड है। वो कई दफा यहां वेकेशन मनाने जाती हैं। करीना कपूर खान पहले भी नए साल का स्वागत स्विटजरलैंड की वादियों से कर चुकी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/AFMm3b0
https://ift.tt/OYz0Hig

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म