ऑरी ने जाह्नवी कपूर-न्यासा देवगन संग जमकर की मस्ती, लंबे समय के बाद नजर आईं अजय देवगन की लाड़ली
Orry With Nysa Devgn And Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर चर्चा में रहने वाले ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) अक्सर स्टार्स संग अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पहले ओरहान अवात्रामणि ज्यादातर स्टारकिड्स के साथ तस्वीर शेयर करते थे। इसके चलते कई स्टारकिड्स संग ओरहान अवात्रामणि के अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी थीं। ओरहान अवात्रामणि का नाम बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से जुड़ा था। लेकिन बाद में ये खबर एकदम फर्जी निकली थी। अब ओरहान अवात्रामणि यानी ऑरी ने लंबे समय के बाद जाह्नवी कपूर और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन के साथ तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ऑरी इन दोनों स्टारकिड्स के साथ पार्टी में जमकर मस्ती करते हुए नजर रहे हैं।
लंबे समय के बाद नजर आईं न्यासा
ऑरी ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से नई फोटोज शेयर की हैं। पहली कुछ फोटोज में ऑरी ने अपने नए लुक नें दिखाई दिए। तो उसके बाद वाली तस्वीरों में ऑरी स्टार किड्स संग नजर आए। ऑरी ने अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन संग एक पार्टी की तस्वीर शेयर की हैं। इस दौरान न्यासा देवगन अपने नए लुक में नजर आ रही थीं। लंबे समय के बाद न्यासा देवगन को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश हुए। ऑरी और न्यासा देवगन की ये तस्वीर आते ही छा गई।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/xk1TKmt
https://ift.tt/j36XTWi
Comments
Post a Comment