सिमोन अरोड़ा के बेटे की शादी में सबा आजाद संग नजर आए ऋतिक रोशन, अर्सलान गोनी संग पहुंचीं सुजैन खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक हो चुका है। ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाक लेकर अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। वहीं, सुजैन खान इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये दोनों अपने-अपने पार्टनर के साथ अक्सर नजर आते हैं। एक बार फिर ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक साथ और सुजैन खान और अर्सलान गोनी एक साथ नजर आए हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों कपल एक ही कार्यक्रम में पहुंचे थे। आइए जानते हैं कि ये लोग किस कार्यक्रम में नजर आए थे।
सबा संग ऋतिक तो अर्सलान के साथ दिखीं सुजैन
सुजैन खान की बहन सिमोन अरोड़ा के बेटे की शादी थी और इस कार्यक्रम में तमाम हस्तियों ने शिरकत की थी। सिमोन अरोड़ा के बेटे की शादी में सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंचे तो ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए। मुंबई के जुहू इलाके में हुए वेडिंग फंक्शन में ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक साथ दिखे और कार में बैठकर चले गए। वहीं, वेडिंग फंक्शन में पहुंचे सुजैन खान और अर्सलानी गोनी एक साथ पोज देते नजर आए। ऋतिक रोशन और सबा आजाद के साथ ही सुजैन खान और अर्सलान गोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों कपल के वीडियो पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं।
ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म 'फाइटर' में काम करते नजर आएंगे। फिल्म में 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sn2hx8H
https://ift.tt/gfojlue
Comments
Post a Comment