विदेश जाने के लिए रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट से बोला झूठ? सीबीआई ने बताया- 'कियारा आडवाणी है नया चेहरा'

Rhea Chakraborty tells lie to court: बॉलीवुड फिल्म स्टार रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। अदाकारा ने हाल ही में सीबीआई की ओर से जारी लुकआउट नोटिस को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आरोपी अदाकारा रिया चक्रवर्ती ने सीबीआई के लुकआउट नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी। साथ ही उन्होंने हाईकोर्ट से इस लुकआउट नोटिस को रद्द करने की भी अपील की। अदाकारा ने न्यायालय को ये भी बताया था कि उन्हें 27 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक अपने एक ब्रांड के लिए दुबई में रखे गए आयोजन में हिस्सा लेने के लिए जाना है। उन्होंने बताया कि वो जिस ब्रांड की एंबेसडर हैं। उसके एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उन्हें दुबई में जाना है। ऐसे में ये नोटिस रद्द किया जाए।

लेकिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती की इस याचिका का कोर्ट में खंडन किया है। इतना ही नहीं, एंटरटेनमेंट न्यूज में सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने साथ ही कोर्ट से कहा कि अदाकारा रिया चक्रवर्ती जिस ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाना चाहती हैं वो अब ब्रांड से जुड़ी हुई नहीं हैं। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पेट फूड के इस ब्रांड के लिए रिया चक्रवर्ती नहीं बल्कि अदाकारा कियारा आडवाणी अब नया चेहरा हैं। सीबीआई के मुताबिक अब इस ब्रांड से अदाकारा रिया चक्रवर्ती नहीं जुड़ी हुई हैं। ऐसे में उनके विदेश जाने की याचिका रद्द की जाए। साथ ही सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए कोर्ट से अतिरिक्त वक्त मांगा है।

हाई कोर्ट ने नहीं मानी रिया चक्रवर्ती के वकीलों की दलील

इस मामले की अगली अगली सुनाई 22 दिसंबर के दिन थी। हालांकि कोर्ट ने साफ किया था कि वो इस मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। साथ ही कोर्ट ने सीबीआई को अदाकारा रिया चक्रवर्ती के दावों की जांच के लिए और वक्त की मांग को मान लिया है। अदालत ने कहा कि अगर इस मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जरूरत होती है तो वो कोर्ट की हॉलीडे बेंच से संपर्क भी कर सकती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आरोपी हैं रिया चक्रवर्ती

अदाकारा रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिने्ता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मुख्य आरोपी हैं। फिल्म स्टार ने 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों ने रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को मौत के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। इस मामले की गहन जांच के लिए मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/JqeZhkf
https://ift.tt/zMEv3KW

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म