डंकी के सेट पर शाहरुख खान की एंट्री से बदल जाता था पूरा माहौल, एक्टर अनिल ग्रोवर ने बताई अंदर की बात
Anil Grover Reveals Set Told About The Set Of Dunki: शाहरुख खान की मोस्ट अवेडिट फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोग डंकी देखने के बाद इमोशनल दिखे हैं, तो कुछ लोगों को फिल्म ने निराश कर दिया है। इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर डंकी से जुड़े कई मजेदार किस्से भी आ रहे हैं, जिसमें सेट के माहौल की बात भी हुई है। बीते दिन शाहरुख खान ने डंकी पर अपनी पत्नी गौरी खान का रिएक्शन बताया था। वहीं, अब डंकी के एक्टर अनिल ग्रोवर ने सेट के अंदर की बात बताई है। अनिल ग्रोवर ने इस बात का खुलासा किया है कि शाहरुख खान की एंट्री से सेट का माहौल कैसे बदल जाता था?
अनिल ग्रोवर ने की शाहरुख खान की तारीफ
फिल्म डंकी (Dunki) के अभिनेता अनिल ग्रोवर ने बॉलीवुड लाइफ से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सेट के माहौल के बारे में खुलकर बात की। अनिल ग्रोवर ने बताया कि जिनके पास कॉपी रॉइटिंग लिखने का भी अनुभन है, वह मेरी बातों को बहुत अच्छी तरह समझ सकते हैं। जैसे अचानक ही किसी जगह पर 4000 वॉट का बल्ब जला दिया हो। शाहरुख खान सब कुछ हैं। जब सूरज निकलता है, तो वह सभी को रोशनी में कर देता है। इसी तरह वह भी सेट पर आकर करते थे। एक बार जब वह सेट पर होते हैं और किसी कोने में होते हैं, तो कोई भी उनके औरे को आसानी से समझ सकता है कि शाहरुख सर आए हैं। अनिल ग्रोवर ने मजे लेते हुए यह भी बताया कि उनके लिए शाहरुख खान के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं था, जिस पर यकीन करना भी मुश्किल है। अनिल ने तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी और राजकुमार हिरानी के साथ काम करने पर भी खुशी जताई। बॉलीवुड जगह की खबरों के बिए बने रहे बॉलीवुड लाइफ हिंदी के साथ।
डंकी के पहले दिन किया धांसू कलेक्शन
बता दें कि फिल्म डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है, जिसमें शाहरुख खान के साथ कई सारे स्टार्स नजर आए। डंकी में ढेर सारे एक्शन से साथ इमोशन भी कूट-कूटकर भरा हुआ है। इस वजह से फिल्म लोगों को बीच चर्चा में है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ कमाई की थी, जिस वजह से पहले दिन का कलेक्शन भी शानदार रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। हालांकि, आज यानी 22 दिसंबर को प्रभास की फिल्म सालार भी रिलीज हो गई है, जिस वजह से डंकी की कमाई को झटका लग सकता है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1pa8Kmo
https://ift.tt/qiKGvs2
Comments
Post a Comment