सोहेल खान की पार्टी से मां का हाथ पकड़कर बाहर निकले सलमान खान, लोगों ने कहा- 'बेटा हो तो ऐसा हो'
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान अभी हाल ही में फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। सलमान खान की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। लेकिन सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों रहते हैं। इन सब के बीच सलमान खान का नया वीडियो सामने आ रहा हैं। इस वीडियो में सलमान खान अपने भाई सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान एकदम अलग अंदाज में दिखाई दिए। इस वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान अपनी मां सुशीला चरक के साथ नजर आ रहे हैं।
मां के साथ पार्टी से निकले सलमान खान
सलमान खान का अभी हाल ही में सोहेल खान की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी मां सुशीला चरक के साथ पार्टी से बाहर आते हुए दिखाई दिए। सलमान खान की इस वीडियो में एकदम कूल लुक में नजर आए और अपनी मां को कार तक छोड़ने पहुंचे। सलमान खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। सलमान खान के इस वीडियो को देखने के बाद उनकी खूब तारीफ हो रही है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं सलमान खान का ये वीडियो, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
यहां देखें सलमान खान का वीडियो
सलमान खान की हुई तारीफ
सलमान खान के इस वायरल हो रहे वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो को शेयर करने के साथ-साथ लोग उस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'बेटा हो तो ऐसा हो'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा 'लकी मां'। इसके अलावा भी कई यूजर्स सलमान खान के इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दिए। सलमान खान के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/mc7SMtv
https://ift.tt/Ktln3Ep
Comments
Post a Comment