तबीयत खराब होने के कारण आईसीयू में एडमिट हुईं काजोल की मां तनुजा, जाने अब कैसी है हेल्थ
Kajol Mother Tanuja hospitalized: बॉलीवुड से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही रही है। बॉलीवुड स्टार काजोल की मां और जानी-मानी एक्ट्रेस तनुजा की सेहत खराब हो गई है। तबीयत खराब होने बाद तनुजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन से लेकर एक्ट्रेस के फैंस तक दुखी हो गए है। खबरों की माने तो एक्ट्रेस तनुजा को आईसीयू में रखा गया है। आपको बता दें कि तनुजा काफी दिनों से फिल्मी दुनिया से दूर है, लेकिन बॉलीवुड के इवेंट में तनुजा अक्सर नजर आती रही हैं। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है।
तनुजा आईसीयू में हुईं एडमिट
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुजा से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस को तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अजय देवगन की सासु मां अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस को डॉक्टर्स ने आईसीयू में एडमिट किया हुआ है। खबरों में बताया जा रहा है कि तनुजा को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते एक्ट्रेस को रविवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार अब एक्ट्रेस की तबीयर पहले से ठीक बताई जा रही है। तनुजा की तबीयत खराब होने के बाद उनके फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।
80 साल की हो गई हैं एक्ट्रेस
काजोल की मां तनुजा की उम्र अब 80 साल की हो गई है। तनुजा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। एक समय पर तनुजा का बॉलीवुड में जलवा था। तनुजा के कई ऐसे किरदार है, जिन्हें लोग आज भी भूल नहीं पाए है। लेकिन वो अब काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है। एक्ट्रेस तनुजा को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/izuGtax
https://ift.tt/YQhJvtL
Comments
Post a Comment