'डंकी' की रिलीज से पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान, दुबई के लिए निकले किंग खान

Shah Rukh Khan Airport Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' (Dunki) को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। अभी हाल ही में शाहरुख खान ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग का ऐलान किया है। इसको लेकर शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट भी शेयर की थी। उस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान मजेदार अंदाज में फिल्म का प्रमोशन करते हुए दिखाई दिए। अब इन सब के बीच किंग खान का नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किंग खान एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए शाहरुख खान

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने सारी तैयारियां कर ली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग की भी शुरूआत हो चुकी हैं। अब इन सब के बीच शाहरुख खान एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए है। शाहरुख खान का अभी हाल ही में एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए धांसू वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी कार से उतरकर एयरपोर्ट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान शाहरुख खान ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए। शाहरुख खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। किंग खान के इस वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

सालार के होगी टक्कर

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की टक्कर प्रभास की फिल्म 'सालार' से होने वाली है। शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को रिलीज होगी, तो वहीं प्रभास की फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर को धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। इन दोनों की फिल्म के बीच बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। प्रभास की फिल्म 'सालार' और शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PKAfjMR
https://ift.tt/GMvXfPT

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म