करीना कपूर ने पटौदी पैलेस में पति संग मक्के की रोटी-सरसों का साग का उठाया लुत्फ, लुक को लेकर हुईं ट्रोल

सैफ अली खान और कराीना कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ क्रिसमस डे सेलिब्रेट करने के लिए निकले थे। इस दौरान सैफ अली खान और करीना कपूर का एयरपोर्ट से वीडियो भी वायरल हुआ था। एक वीडियो में सैफ अली खान अपने स्टॉफ मेंबर से अलग अंदाज में बात करते हुए दिखाई दिए थे। जिसको लेकर सैफ अली खान को खूब ट्रोल भी किया गया है। अब इन सब के बाद अब करीना कपूर और सैफ अली खान की पटौदी पैलेस से नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर और सैफ अली खान एन्जॉय करते हुए नजर आए।

पति संग दिखीं करीना कपूर

करीना कपूर ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। करीना कपूर इन तस्वीरों में पटौदी पैलेस में दिखाई दे रही हैं। इस एक तस्वीर में सैफ अली खान मक्के की रोटी-सरसों का साग का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में करीना कपूर क्यूट सा पोज देती हुई दिखाई दीं। इस दौरान करीना कपूर नो मेकअप लुक में दिखाई दीं। तो चलिए देखते है करीना कपूर द्वारा शेयर की गई बाकी फोटोज में क्या खास है।

करीना कपूर को लुक को लेकर किया गया ट्रोल

करीना कपूर को उनके नो मेकअप लुक को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोल्स एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। आपको बता दें कि इन तस्वीरों से पहले सैफ अली खान और करीना कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में सैफ अली खान अपने स्टॉफ मेंबर से गुस्से भरे अंदाज में बात करते हुए नजर आए थे। करीना कपूर और सैफ अली खान की इस तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/MRYL4Sc
https://ift.tt/Rpiekol

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म